Press "Enter" to skip to content

10 लाख महिलाओं के खाते में इस दिन नीतीश भेजेंगे 10-10 हजार, जानें कब आएंगे 2-2 लाख

पटना: शुक्रवार (28 नवंबर) को बिहार सरकार, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के तहत दस लाख जीविका दीदीयों के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजेगी. अबतक एक करोड़ चालीस लाख महिलाओं को राशि भेजी जा चुकी है. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली किस्त है, जबकि अबतक सरकार ने सात किस्तों का ट्रांसफर कर दिया है.

10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार

नीतीश कुमार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि 14 दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा. सीएम नीतीश कुमार खुद डीबीटी के माध्यम से शुक्रवार को राशि हस्तांतरित करेंगे.

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की इतनी महिलाओं को लाभ

श्रवण कुमार ने बताया कि 10 लाख महिलाओं के खाते में 28 नवंबर को 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे. मुख्यमंत्री स्वयं जीविका समूह से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र की 9.50 लाख और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के जरिए पैसा ट्रांसफर करेंगे.

6 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक किस्तें

जो शेड्यूल बनाया गया था उसके मुताबिक 17 अक्टूबर, 24 अक्टूबर , 31 अक्टूबर, 7 नवंबर, 14 नवंबर, 21 नवंबर , 28 नवंबर और 5 दिसंबर को राशि भेजने का था. सूत्रों के अनुसार 6 सितंबर तक जितने भी आवेदन आए थे उसके अनुसार जीविका के माध्यम से पात्र महिलाओं को राशि भेजी गई है और यह संख्या बढ़कर एक करोड़ 40 लाख महिलाओं तक पहुंच चुका है.

6 महीने के आकलन के बाद 2 लाख की राशि
जीविका ने यह भी साफ कर दिया है कि यह राशि महिलाओं को रोजगार के लिए दी गई है. यह सरकार के तरफ से अनुदान के तौर पर दिया गया है. नीतीश सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 6 महीने के बाद आकलन कर ₹200000 की और सहायता देने की घोषणा भी की है.
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *