Press "Enter" to skip to content

बारात में जाने के लिए घर से निकले कारोबारी की 3 दिन बाद मिली ला’श, परिजनों ने बतायी ह’त्या की पूरी कहानी

मुजफ्फरपुर: जिले के करजा थाना क्षेत्र के मरवन में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन दिन से लापता दूध कारोबारी का शव नदी से बरामद हुआ. शव मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने पताही–मर्वन रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया. लगभग तीन घंटे तक चले इस जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

murder in Muzaffarpur

3 दिन से लापता व्यापारी की हत्या

मृतक की पहचान मरवन निवासी महेश सहनी के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से दूध का व्यवसाय करते थे. परिजनों के अनुसार, रविवार की सुबह तीन युवक दीपक को बारात में चलने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा.

परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप

काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला. परिवार का आरोप है कि जब वे करजा थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिस ने यह कहते हुए लौटा दिया कि मामला कुढ़नी थाना क्षेत्र का है. इसी बीच सोमवार सुबह दीपक का शव मर्वन चौड़ इलाके में मिलने की सूचना मिली.

मृतक की बहन का बयान
 मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि दीपक का शरीर खून से लथपथ था और उस पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिसे देखकर वे आक्रोशित हो उठे. मृतक की बहन ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि योजना बनाकर भाई की हत्या की गई है और शुरुआती दौर में पुलिस ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया.
मुखिया और उसके भाई पर पिता का आरोप
 वहीं मृतक के पिता का कहना है कि 23 नवंबर से बेटा गायब था. पुलिस मुखिया सबसे शिकायत किए लेकिन कोई नहीं सुना. सुबोध का भाई गुड्डु आया बुलाने तो मेरा बेटा बोला मेरा मन नहीं कर रहा जाने के लिए. लेकिन गांव में बारात आया हुआ था, दीपक के दोस्त जबरदस्ती उसे घर से ले गए. सब दोस्त जा रहे थे, तब मुखिया के भाई ने दीपक को पकड़ लिया और मार दिया.
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *