Press "Enter" to skip to content

पहले रुझान में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पिछड़ा, तेजस्वी की बढ़ी टेंशन

बिहार  : बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतगणना जारी है। पहले रुझान में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। पहले रुझान में एनडीए को 131 सीट पर आगे चल रही है। तो वहीं महागठबंधन 65 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 60 सीटों पर आगे, जदयू- 54 सीटों पर,लोजपा(रा)- 9, रालोमा-5 तो हम- 3 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन को देखे तो राजद 43 पर आगे चल रही है, कांग्रेस 11 पर आगे चल रही है, सीपीआई एमएल एल 7, सीपीआईएम-2, सीपीआई-1 सीट पर आगे चल रही है। जनसुराज-3, AIMIM -1, तो तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल एक सीट पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग का रुझान 

चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर भी रुझान सामने आने लगे हैं। एनडीए 15 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 8 सीटों पर आगे चल रही है। जदयू 4 सीटों पर आगे चल रही। लोजपा(रा) 3 सीटों पर आगे चल रही। तो वहीं महागठबंधन 4 सीटों पर आगे चल रही है। राजद 2 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *