Press "Enter" to skip to content

बिहार के इन जिलों में बढ़ेगी ठंड, कुछ शहरों में बढ़ा पारा

बिहार में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। पछुआ हवा के प्रभाव से कुछ जिलों में ठंड का अहसास बना हुआ है, जबकि प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का असर कम होता जा रहा है। खासतौर पर दक्षिण बिहार में ठंड लगभग खत्म हो चुकी है और गर्मी का मौसम दस्तक दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में लगातार वृद्धि होगी, जबकि उत्तर बिहार में हल्की ठंड बनी रह सकती है।

उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है, लेकिन सूरज निकलते ही कोहरा छंट जाएगा और दिनभर धूप रहेगी। तापमान में पछुआ हवाओं के चलते लगभग 3-4°C की वृद्धि हो सकती है। आज का अनुमानित अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम तापमान लगभग 15°C है। दक्षिण बिहार में अपेक्षाकृत कम तापमान रहने की संभावना है, जहाँ अधिकतम तापमान 24-26°C और न्यूनतम तापमान 10-12°C रहने का अनुमान है।मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के अंत तक बिहार से ठंड पूरी तरह विदा हो जाएगी और तापमान में निरंतर वृद्धि होगी। मार्च से गर्मी का असर तेज हो जाएगा, हालांकि बीच-बीच में मौसम में उतार-चढ़ाव भी बने रहेंगे। इस बार सर्दी का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहा है, और ठंड के दिन गिनती के ही रहे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *