Press "Enter" to skip to content

बिहार में तेज हवा के बाद अब बारिश के आसार, अगले दो दिनों में और बढ़ेगी ठिठुरन

बिहार में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। राज्य के किसी भी जिले में कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, गुरुवार को दिनभर चली हवा के कारण ठंड का एहसास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी से राज्य के मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि उत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से औसत 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही, नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी से पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

राजधानी पटना में आज मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। सुबह से ही धूप खिलेगी और दिनभर धूप का असर महसूस होगा। हवा की गति धीमी होने के कारण कनकनी का प्रभाव कम रहेगा। बीते 24 घंटे में पटना और अन्य इलाकों में आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग ने बताया कि बक्सर जिले में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है।मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रोहतास जिला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस और औसत अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *