Press "Enter" to skip to content

पूर्णिया से भागलपुर, कटिहार और सिलीगुड़ी रूट पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, आसान होगा सफर

बिहार के पूर्णिया से भागलपुर, कटिहार, अररिया और सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) रूट पर इलेक्ट्रिक बसें चलने वाली हैं। अगले कुछ महीनों के भीतर पूर्णिया परिवहन निगम के कार्यालय को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इसके लिए चार्जिंग प्वाइंट डिपो में बनाया जाएगा। अन्य जगहों पर भी चार्जिंग प्वाइंट बनाने के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक बसों का वास्तविक रूट क्या होगा, इसको लेकर प्लानिंग शुरू हो चुकी है।

इसके अलावा फरवरी 2025 में परिवहन निगम से तीन दर्जन लग्जरी बस फर्राटे भरने लगेंगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस बस में यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं रहेंगी। बस की सुंदरता और भव्यता यात्रियों को काफी आकर्षित करेगी।

इस संबंध में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पूर्णिया के क्षेत्रीय अधीक्षक अजिताभ आनंद ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा फरवरी महीने में 35 बसें दी जाएंगी। इनमें से 25 बड़ी बसें डीजल से चलने वालीं और 10 सीएनजी बस नगर सेवा के लिए मिलेंगी। इसके अलावा 50 इलेक्ट्रिक बसें अगले 6 महीने के अंदर मिलने की संभावना है।नई बस मिलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इससे पहले भी दिसंबर 2025 में पूर्णिया को 8 नई बसें मिली थीं। इनमें से दो बस जोगबनी से सिलीगुड़ी रूट पर चलाई जा रही हैं। वहीं, दो बस सहरसा और पटना के लिए चल रही हैं। इसके अलावा दो-दो बसें पूर्णिया से विशनपुर और भागलपुर रूटों पर चल रही हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *