महाकुंभ में भगदड़ के बाद वहां जाना अब मुश्किल हो गया है। प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहनों को अलग अलग जिलों में रोका जा रहा है। प्रयागराज की सीमाएं बाहरी गाड़ियों के लिए सील कर दी गई हैं। प्रयागराज की तरफ जाने वाली बाहरी जिलों की सड़कों पर बैरियर लगाकर ब्लॉक कर दिया गया है। भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर, कौशांबी, जौनपुर में पुलिस प्रशासन की टीमें प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोक रही हैं और वापस कर रही हैं। वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहनों को भदोही के बाबूरसाय में रोक दिया गया है। इससे कई किलोमीटर वाहनों की कतार लग गई है। पूरा एक तरफ का हाईवे जाम हो गया है। वाराणसी में मिर्जामुराद के रखौना स्थित रिंग रोड के पास प्रयागराज की तरफ जा रही गाड़ियों को रोक दिया गया है।
जौनपुर से वाराणसी होकर जाने वाली गाड़ियों को बाबतपुर इलाके में रोका और वापस किया जा रहा है। बाबतपुर चौकी इंचार्ज सत्यजीत सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर प्रयागराज में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है। इसे लेकर बाबतपुर चौराहे से गुजर रहे बसनी बड़ागांव हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं, जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर यही स्थिति बनी हुई है। वाराणसी में ही मिर्जामुराद क्षेत्र के गुड़िया गांव के पास भी प्रयागराज की तरफ जा रही गाड़ियों को बैरिकेडिंग करके रोका गया है।
भदोही के एसपी डॉक्टर तेजवीर सिंह ने कहा कि प्रयागराज जिला प्रशासन की तरफ से मिले निर्देश के बाद भदोही में बुधवार की भोर तीन बजे से ही हाईवे पर गाड़ियों को महाकुंभ की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। जिले में बनाए गए पांच होल्डिंग एरिया में श्रद्धालु को रोका जा रहा है। जहां पर भोजन, नाश्ता, स्नान और ठंड से बचाव के माकूल इंतजाम किए जा रहे हैं। अगला आदेश मिलने पर ही लोगों को संगम की ओर जाने दिया जाएगा। जाम समाप्त करने को अफसर संग फोर्स मार्गों पर तैनात है।
जौनपुर में प्रयागराज जाने वाले वाहनों को मुंगरा बार्डर पर रोका गया है। वहां से पैदल ही लोगों को आने-जाने की अनुमति है। भगदड़ के बाद से ही ऐसी व्यवस्था करते हुए तीन बैरियर लगा दिए गए हैं। इसी तरह सोंनभद्र में झारखंड और छत्तीसगढ़ से आने वाले वाहनों को बार्डर पर रोका गया है। झारखंड और उड़ीसा से आने वाले वाहन विंढमगंज बार्डर पर रोके जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ से आने वाले वाहनों को आसनडीह बार्डर पर रोका गया है। इसी तरह प्रयागराज से सटे मिर्जापुर से भी वाहनों को उधर नहीं जाने दिया जा रहा है। कई मार्ग होने से जगह जगह गाड़ियां रोकी जा रही हैं।

महाकुंभ जाना मुश्किल… भगदड़ के बाद प्रयागराज में बाहरी वाहनों की एंट्री बंद
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
- बिहार के पंचायतों में होगी 2000 मत्स्य सहायकों की बहाली, जानिए योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया
- बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस
- बिहार के अस्पताल की तस्वीर ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, कार्टून से बांधा गया टू’टा पैर!
- बस स्टैंड पर घंटों इंतजार अब खत्म! मोबाइल बताएगा आपकी बस कहां है; BSRTC लॉन्च करेगा नया ऐप
- बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- सेंट ज़ेवियर्स गोशाला शाखा, मुज़फ्फरपुर के प्रांगण में स्वर्गीय पंकज कुमार के पावन स्मृति में शोक सभा आयोजित
- बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं
- बिहार के पंचायतों में होगी 2000 मत्स्य सहायकों की बहाली, जानिए योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया
- मुजफ्फरपुर में एक रिटायर्ड शिक्षक को बं’धक बनाकर 200 ग्राम सोना चो’री, इलाके में दहश’त
- रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: अब ट्रेन आने से 30 मिनट पहले मिलेगी कोच की सटीक जानकारी, जानिए कैसे?रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: अब ट्रेन आने से 30 मिनट पहले मिलेगी कोच की सटीक जानकारी, जानिए कैसे?

More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

More from NewsMore posts in News »

More from PATNAMore posts in PATNA »

- बिहार: शरा’ब लदी तेज रफ्तार कार पेड़ से टक’राई, अधिकांश बोत’लें लू’ट ले गए ग्रामीण
- बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस
More from STATEMore posts in STATE »
- सेंट ज़ेवियर्स गोशाला शाखा, मुज़फ्फरपुर के प्रांगण में स्वर्गीय पंकज कुमार के पावन स्मृति में शोक सभा आयोजित
- बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं
- बिहार के पंचायतों में होगी 2000 मत्स्य सहायकों की बहाली, जानिए योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया
- मुजफ्फरपुर में एक रिटायर्ड शिक्षक को बं’धक बनाकर 200 ग्राम सोना चो’री, इलाके में दहश’त
- रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: अब ट्रेन आने से 30 मिनट पहले मिलेगी कोच की सटीक जानकारी, जानिए कैसे?रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: अब ट्रेन आने से 30 मिनट पहले मिलेगी कोच की सटीक जानकारी, जानिए कैसे?

Be First to Comment