Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में छह डिग्री गिरा पारा, नहीं निकली धूप

मुजफ्फरपुर जिले के मौसम में मंगलवार को फिर बदलाव दिखा। दिनभर धूप नहीं निकली। हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। पछुआ हवा के कारण सिहरन महसूस होती रही। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने की आशंका जताई है।

कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग ने 22 से 26 जनवरी तक का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। देर सुबह तक मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 18-22 और न्यूनतम 12-15 डिग्री के बीच रह सकता है। इस दौरान 5-10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुया हवा चलेगी।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 23.6 एवं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी थी।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *