बिहार इन दिनों ठंड की चपेट में है। पिछले तीन-चार दिनों से सर्दी कहर बरपा रही है। इस बीच मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कल से ठंड के साथ कनकनी में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में सवेरे से हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि दिन में सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। धूप निकलने की संभावना बहुत कम है। पटना आईएमडी की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 18 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इन हालातों अगले कुछ दिनों तक लगभग पूरे बिहार में ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि जनवरी में ठंड का यह दौर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण है। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम सर्द रहेगा। राजधानी पटना सहित प्रदेश के कुछ भागों में पिछले तीन दिनों से बादल छाए रहने के कारण शीतलहर जैसे हालात बने हुए। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना सहित 29 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और 15 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। सबसे ठंडा शहर 8.1 डिग्री के साथ बांका व 22.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सीवान सबसे गर्म शहर रहा। 26 जनवरी के बाद ठंड और शीतलहर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
कोहरे की वजह से ट्रेन और विमानों की लेटलतीफी बनी हुई है। गुरुवार को पटना जंक्शन पर 16 ट्रेनें देरी से आईं। सबसे लेटलतीफ विक्रमशिला एक्सप्रेस रही। यह ट्रेन छह घंटे 20 मिनट देर से आई। वहीं, लोकनायक जयप्रकाश नारायण पटना हवाई अड्डा पर गुरुवार को 24 विमानों की देरी से आवाजाही हुई। सुबह में विमानों के देरी से आने का क्रम शुरू हुआ। हालांकि पटना एयरपोर्ट पर दृश्यता बेहतर थी लेकिन अन्य शहरों से आने वाले विमान वहां से उड़ान भरने में विलंबित हुए। इस वजह से पटना आकर उड़ान भरने में इन विमानों की देरी हुई। पटना एयरपोर्ट पर पहला विमान दिन दस बजे के आसपास उतरा। विमानों की लेटलतीफी से दिन दस बजे से दोपहर 12 बजे तक कुछ देर के लिए टर्मिनल भवन में भीड़ भाड़ हुई, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। ट्रेनों की लेटलतीफी की बात करें तो नई दिल्ली से खुलने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार को भी विलंब रही। यह ट्रेन साढ़े चार घंटे की देरी से पटना पहुंची। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही यह ट्रेन लगभग चार घंटे की देरी से चली थी।

बिहार में फिलहाल ठंड से राहत नहीं, कल से बढ़ेगी कनकनी; ट्रेन और विमानों की लेटलतीफी जारी
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
- सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित
- बिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानी
- बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्य
- BPSC TRE-4: 32,388 शिक्षक पदों की भर्ती से पहले क्यों बढ़ी टेंशन?
- बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- नहाने के दौरान तीन लड़के गड्ढे में डू’बे, दो की मौ’त; एक की हा’लत गं’भीर
- मुजफ्फरपुर में टावर चौक के पास संदि’ग्ध हालत में मिला युवक की श’व, जांच में जुटी पुलिस
- सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित
- शादी के दो महीने बाद मायके में नवविवाहिता की ह’त्या, पुराने बॉयफ्रेंड पर शक; जंगल में श’व मिलने से सनसनी
- गंगा में नहाने गए 3 लड़के अचानक डू’बे! आदिलपुर घाट पर मचा हड़कं’प, SDRF की तलाश जारी
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
- नहाने के दौरान तीन लड़के गड्ढे में डू’बे, दो की मौ’त; एक की हा’लत गं’भीर
- मुजफ्फरपुर में टावर चौक के पास संदि’ग्ध हालत में मिला युवक की श’व, जांच में जुटी पुलिस
- सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित
- शादी के दो महीने बाद मायके में नवविवाहिता की ह’त्या, पुराने बॉयफ्रेंड पर शक; जंगल में श’व मिलने से सनसनी
- गंगा में नहाने गए 3 लड़के अचानक डू’बे! आदिलपुर घाट पर मचा हड़कं’प, SDRF की तलाश जारी
More from NewsMore posts in News »

More from PATNAMore posts in PATNA »
- सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित
- शादी के दो महीने बाद मायके में नवविवाहिता की ह’त्या, पुराने बॉयफ्रेंड पर शक; जंगल में श’व मिलने से सनसनी
- गंगा में नहाने गए 3 लड़के अचानक डू’बे! आदिलपुर घाट पर मचा हड़कं’प, SDRF की तलाश जारी
- सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, सीएम सम्राट बोले- ‘अखंड भारत का सपना पूरा करना हमारी जिम्मेदारी’
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में फिसली LJP(R) विधायक की जुबान, 15 अगस्त को बोलने लगे ‘26 जनवरी’
More from STATEMore posts in STATE »
- नहाने के दौरान तीन लड़के गड्ढे में डू’बे, दो की मौ’त; एक की हा’लत गं’भीर
- मुजफ्फरपुर में टावर चौक के पास संदि’ग्ध हालत में मिला युवक की श’व, जांच में जुटी पुलिस
- सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित
- शादी के दो महीने बाद मायके में नवविवाहिता की ह’त्या, पुराने बॉयफ्रेंड पर शक; जंगल में श’व मिलने से सनसनी
- गंगा में नहाने गए 3 लड़के अचानक डू’बे! आदिलपुर घाट पर मचा हड़कं’प, SDRF की तलाश जारी

Be First to Comment