Press "Enter" to skip to content

8 साल के बेटे के साथ पिता ने बोधगया से शुरू की वैष्णो देवी यात्रा, रोज साइकिल से चलेंगे 100 KM

धार्मिक आस्था के साथ सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए गया के रहने वाले प्रकाश कुमार गुप्ता अपने बेटे यशराज के साथ साइकिल से वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं। वे हर दिन 90-100 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे। इस यात्रा का मकसद धार्मिक आस्था के साथ-साथ सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार और विश्व में शांति की कामना करना है।

बोधगया के रहने वाले प्रकाश कुमार गुप्ता मकर सक्रांति पर मां मंगला गौरी के दर्शन करने के बाद अपने 8 साल के बेटे यशराज के साथ साइकिल से वैष्णो देवी की यात्रा शुरू की है। अपने बेटे की इच्छा पूरी करने और सनातन धर्म का प्रचार करने के लिए वे ये अनोखी यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा में वे रोजाना 90 से 100 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे।आपको बता दें कि इससे पहले भी पिता-पुत्र की ये जोड़ी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय साइकिल से अयोध्या गई थी।

प्रकाश कुमार गुप्ता बोधगया के रामपुर में एक छोटा सा ढाबा चलाते हैं। उनके बेटे यशराज ने साइकिल से वैष्णो देवी जाने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद उन्होंने साइकिल से वैष्णो देवी को यात्रा करने की सोची। वे लोगों को ये संदेश देना चाहते हैं कि अगर इच्छा शक्ति मजबूत हो तो कुछ भी मुमकिन है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *