मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पटना के दानापुर क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंचकर गंगा स्नान किया. सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने आस्था और विश्वास के साथ गंगा में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की. घाटों पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने गंगा में स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया. इसके बाद दान-पुण्य का विशेष महत्व होने के कारण लोगों ने अन्न, कपड़े, तिल, गुड़ और अन्य वस्तुओं का दान किया।


स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए. नगर निगम ने घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित की. नावों और गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके. गंगा घाट पर मौजूद पुजारी ने बताया कि मकर संक्रांति पर गंगा स्नान और दान को विशेष फलदायी माना जाता है. इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे शुभ और पुण्यकारी माना जाता है. इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप, चाहे वे जाने-अनजाने में किए गए हों, सब खत्म हो जाते हैं.


गंगा घाट पर आई एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि इस दिन गंगा स्नान करने से बहुत पुण्य मिलता है. मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हम लोग स्नान करने आए हैं. श्रद्धालु विनोद कुमार ने बताया कि आज मकर संक्रांति का पर्व है. गंगा स्नान करने और दान करने से बहुत लाभ मिलता है. आज का दिन शुभ माना जाता है.













Be First to Comment