पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन फरवरी महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा और इसका उद्घाटन अप्रैल में होने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी पटना हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में दी।

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की सालाना यात्री क्षमता दस लाख होगी, जो वर्तमान में 2.3 लाख है। नए भवन में एक साथ 4500 यात्री बैठ सकेंगे, दो वीआईपी हॉल, 11 पार्किंग और 5 एयरोब्रिज होंगे। कार्गो स्टेशन में रेफ्रिजरेटर की सुविधा होगी जिससे फल, फूल और सब्जियों को संरक्षित किया जा सकेगा। टर्मिनल बिल्डिंग में बिहार की लोक कलाकृतियों को भी जगह दी जाएगी।

पटना एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार पूर्व और पश्चिम दिशा में किया जाएगा जिससे विमानों के उड़ान और उतरने में आसानी होगी। पटना से रायपुर के बीच उड़ान शुरू करने की मांग उठी है। नए टर्मिनल में कस्टम क्लीयरेंस की सुविधा होगी। एयरपोर्ट परिसर में स्तनपान कराने के लिए विशेष कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।













Be First to Comment