पटना के बापू केंद्र पर रद्द हुई बीपीएससी की परीक्षा आज 22 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। परीक्षा केंद्र में एंट्री का समय सुबह 9.30 से 11 बजे तक का है। परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी। इस बीच दिल्ली-पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस परीक्षा में शामिल होने आ रहे अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई है। दरअसल घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनों की चाल थम गई है। दिल्ली-पटना तेजस राजधानी भी 11 घंटे ज्यादा देरी से चल रही है। दिल्ली से ही ट्रेन 3 घंटे की देरी से चली थी।
जिसको लेकर जेडीयू एमएलसी और राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी चिंता जताते हुए एक्स पर लिखा कि BPSC की पुनर्परीक्षा में शामिल होने हेतु अभ्यर्थीगन गाड़ी सं० 12310 दिल्ली-पटना तेजस राजधानी से पटना आ रहे हैं। ट्रेन दिल्ली से 8:30 PM को रवाना हुई है, जबकि अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे है। नीरज कुमार ने आगे लिखा कि कृपया रेलवे प्रशासन से अनुरोध है कि ट्रेन की समय सारणी को इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित करे।
फिलहाल दिल्ली-पटना तेजस एक्सप्रेस के 11 घंटे से ज्यादा देरी से लेट होने के चलते कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई है। पटना के बापू परिसर केन्द्र की रद्द प्रारंभिक परीक्षा आज हो रही है। पटना में 22 केन्द्रों पर परीक्षा के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा शांतिपूर्ण हो इसके लिए गश्ती मजिस्ट्रेट भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के बाहर भी एक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी रहेंगे। सात मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए गश्ती में रहेंगे। कोई धरना- प्रदर्शन नहीं करे, इस पर भी नजर रहेगी। परीक्षा 12 बजे से दो बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
कोहरे के कारण दिल्ली सेे बिहार आने वाली कई ट्रेन घंटों देरी से चल रही हैं। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें 14 घंटे तक विलंबित रहीं। वही कोहरे के कारण चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। ट्रेनों के निरस्त और विलंबित रहने से यात्री काफी परेशान दिखे। कोहरे का कहर आजकल ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है। रेल प्रशासन कोहरे के कारण चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया। वही खासकर डाउन की राजधानी सहित दर्जनभर से ट्रेनें काफी विलंबित रहीं।
निरस्त ट्रेनों में अप की सियालदह अजमेर, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, धनबाद जम्मू स्पेशल और सुबेदारगंज मेमू शामिल रही। वही विलंबित ट्रेनों में डाउन की भुवनेश्वर राजधानी 14 घंटा, सियालदह राजधानी 14 घंटा, हावड़ा राजधानी 12 घंटा, पटना राजधानी 12 घंटा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 7 घंटा,मगध 9 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटा, संपूर्ण क्रांति 7 घंटा, सियालदह दुरंतो 5 घंटा, एलटीटी गुवाहाटी 3 घंटा, आनंद बिहार स्पेशल 8 घंटा देर से रवाना हुई। वही अप की रक्सौल सिकंदराबाद स्पेशल 10 घंटा, दानापुर सिकंदराबाद स्पेशल 10 घंटा विभूति 3 घंटा, सीमांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, कालका मेल एक घंटा विलंब से रवाना हुई।










Be First to Comment