बिहार में ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं ने यहां कपकपी बढ़ा दी है। शुक्रवार की सुबह भी लोगों को ठंड का एहसास हुआ। कई जिलों में कोहरा भी नजर आया। हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस महीने अलग-अलग शहरों में 8 से 10 दिनों तक शीतलहर चलने के आसार हैं।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से प्रदेश में हवा का रुख बदलेगा। अभी पछुआ प्रभावी है लेकिन शुक्रवार से पुरवा हवा का प्रसार बढ़ेगा। इससे ठंड में कमी आएगी। न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री ऊपर चढ़ेगा। वैसे आज एक दो जगहों पर शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी हुआ है। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरा। दस से 12 किमी की रफ्तार से चली ठंडी पछुवा हवा के लगातार प्रवाह से राज्य के 22 शहरों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में पटना, वैशाली, गया, जहानाबाद, नालंदा, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, खगड़िया,शेखपुरा, बेगुसराय और लखीसराय जिलों के कुछ हिस्सों में तापमान का पारा और लुढ़केगा। जबकि मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सहरसा जिलों के कुछ क्षेत्रों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा।
इधर, ठंड और कोहरे का असर दिनचर्या से लेकर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। इससे पटना की ट्रेनें और हवाई सेवाएं बेपटरी होने लगी हैं। ठंड और कोहरे की वजह से पटना की ट्रेनों और विमानों की लेटलतीफी शुरू हो गई है। गुरुवार को कुल 13 ट्रेनों की लेटलतीफी आधे घंटे से साढ़े पांच घंटे तक रही। वहीं सुबह में पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमान पौने तीन घंटे तक देरी से उतरे। स्पाइस जेट का बेंगलुरु-पटना विमान दो घंटे 43 मिनट की देरी से आया।



बिहार में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड से मिल सकती है राहत
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों का कत्ल, आरोपी पति और प्रेमिका गिरफ्तार
- भाजपा ने अपने कोटे से होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए
- दो ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, दो जिलों से जुड़े तार, गैंग की सक्रियता आई सामने
- बारिश-तूफान के साथ बिजली गिरेगी, विभाग ने जारी किया अलर्ट
- मुंबई जाना है तो दो ट्रेनों के भरोसे की यात्रियों की सफर टिकी
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
- पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों का कत्ल, आरोपी पति और प्रेमिका गिरफ्तार
- भाजपा ने अपने कोटे से होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए
- दो ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, दो जिलों से जुड़े तार, गैंग की सक्रियता आई सामने
- बारिश-तूफान के साथ बिजली गिरेगी, विभाग ने जारी किया अलर्ट
- मुंबई जाना है तो दो ट्रेनों के भरोसे की यात्रियों की सफर टिकी
More from NewsMore posts in News »
- पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों का कत्ल, आरोपी पति और प्रेमिका गिरफ्तार
- भाजपा ने अपने कोटे से होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए
- दो ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, दो जिलों से जुड़े तार, गैंग की सक्रियता आई सामने
- बारिश-तूफान के साथ बिजली गिरेगी, विभाग ने जारी किया अलर्ट
- मुंबई जाना है तो दो ट्रेनों के भरोसे की यात्रियों की सफर टिकी
More from PATNAMore posts in PATNA »
- भाजपा ने अपने कोटे से होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए
- बिहार में बस स्टैंड पर मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, ऐसी वेटिंग रूम रहेगा
- बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी
- कुछ लोग समझौता कर लेते हैं, डर जाते हैं और भाजपा में शामिल हो जाते हैं
- क्षेत्रीय पदाधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्देश, अलर्ट मोड में रहने का आदेश
More from STATEMore posts in STATE »
- पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों का कत्ल, आरोपी पति और प्रेमिका गिरफ्तार
- भाजपा ने अपने कोटे से होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए
- दो ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, दो जिलों से जुड़े तार, गैंग की सक्रियता आई सामने
- बारिश-तूफान के साथ बिजली गिरेगी, विभाग ने जारी किया अलर्ट
- मुंबई जाना है तो दो ट्रेनों के भरोसे की यात्रियों की सफर टिकी










Be First to Comment