Press "Enter" to skip to content

पटना समेत 13 जिलों में आज बारिश की चेतावनी! छाता लेकर निकले….

बिहार में ठंड के मौसम के बीच 13 जिलों में गरज एवं तड़क के साथ शनिवार को बारिश होने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। हालांकि प्रदेश के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। लेकिन बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 48 घंटे तक दक्षिण बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना बनी रहेगी।बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 9 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज और सबसे गर्म शहर 29.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। वहीं 29 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राजधानी के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। किसानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।बिहार में मौसम के तेवर इस बार बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। साल खत्म होने को है और अभी तक राज्य के लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास नहीं हुआ है। दिन में तो लोग तीखी धूप का सामना कर रहे हैं। हाड़ कंपाने वाली ठंड कब पड़ेगी, इसका अभी सिर्फ इंतजार ही चल रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *