Press "Enter" to skip to content

बिहार में बदला मौसम का मियाज,अब दिन के बाद रात में बढ़ रहा तापमान

बिहार के अंदर लगातार मौसम में बदलाव हो रहे हैं। सूबे के अंदर अब दिन के बदले रात में तापमान में वृद्धि हो रही है। जो सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक स्थिति ऐसी ही रहने वाली है।पटना समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ रात्रि के तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर बना हुआ है। दिन के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।वहीं,मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान रात्रि के तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है। पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।

बुधवार को वाल्मीकि नगर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पुपरी, मधुबनी, मधेपुरा, अगवानपुर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक होने के कारण 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *