Press "Enter" to skip to content

बिहार में बारिश बढ़ाएगी ठंड! कोहरा भी छाया रहेगा

पटना : बिहार में लोगों को अब सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बिहार में आज कोहरा छाया रहेगा। इस कारण दिन में भी लोगों को ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग ने सिस्टम बनने से सोमवार के अल सुबह पटना सहित राज्य के कई शहरों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से ही बादल छाए रहेंगे।

अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। ऐसा होने से दिन में लोगों को ठंड का एहसास होगा। हालांकि, आसमान साफ होने के बाद एक बार फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी तो न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

इससे पहले रविवार को प्रदेश के 14 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और 26 के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। पटना में सुबह के समय बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इस कारण राजधानीवासियों को दिन में ठंड का एहसास होगा। दिनभर बादल छाए रहेंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *