Press "Enter" to skip to content

बिहार में पछुआ हवा से गिर रहा तापमान, सुबह में कोहरे की भी मार

पटना : बिहार में अब ठंड में इजाफा होने लगा है। मौसमविदों के अनुसार पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और पछुआ हवा के प्रभाव ठंड की ऐसी बढ़ोतरी हुई है। मौसमविदों के अनुसार अब क्रमश तामपान में कमी की स्थिति बिहार में बनेगी। सुबह और शाम में ठंड की बढ़ोतरी का असर बिहार में दिख रहा है। रविवार को बिहार में सर्वाधिक ठंडी रात रोहतास के डेहरी में रही जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा।


पटना के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी आई और यहां न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 1.5 डिग्री की कमी के साथ पटना का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह में राज्य में कुछ जगहों पर आंशिक तो कहीं घने कोहरे की स्थिति रही। सोमवार की सुबह भी बिहार के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा और लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मंगलवार को बिहार में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा शीतलहर चलने की उम्मीद है।

इन शहरों का गिरा पारा 

रविवार को अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा कमी शेखपुरा में 2.9 डिग्री हुई। मधेपुरा में 2.3 डिग्री, मोतिहारी में 1.3 डिग्री, बक्सर में 1.6 डिग्री, भोजपुर में 2.1 डिग्री, औरंगाबाद में 1.7 डिग्री, गया में 1.5 डिग्री, वैशाली में 1.4 डिग्री की तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *