Press "Enter" to skip to content

स्थापना दिवस पर विश्व की सबसे लंबी मधुबनी पेंटिंग बनाने के लिए जुटे एक हजार कलाकार

मधुबनी जिला के स्थापना दिवस पर रविवार को विश्व की सबसे लंबी मिथिला पेंटिंग बनाने का कीर्तिमान स्थापित हुआ। पेंटिंग की लंबाई 1900 फीट से बड़ी है और इसे एक दिन में 900 से अधिक कलाकारों ने साकार किया। मिथिला चित्रकला संस्थान परिसर में बनायी गयी यह पेंटिंग अनूठी है। इसमें 182 विषयों को शामिल किया गया है।

इस ऐतिहासिक पेंटिंग के निर्माण में दो पद्मश्री सम्मानित कलाकारों के अलावा करीब ढाई दर्जन नेशनल अवार्डी भी शामिल थे। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और उद्योग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इससे अमलीजामा पहनाया गया।

बताया जा रहा है कि एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी पेंटिंग तैयार करने का अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया गया है। पेंटिंग को बनाने में बिहार के 910 कलाकारों ने अपनी भागीदारी दी है। पेंटिंग के दौरान पटना से आई दिव्यांग कलाकार ममता कुमारी की कला प्रतिभा व साधना देख लोग बेहद चकित हुए। इस आयोजन में 157 स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कला संस्कृति निदेशक रूबी समेत अन्य अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

इस पेंटिंग को बनाने में मिथिला चित्रकला संस्थान की आचार्य पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवन पासवान, डॉ. रानी झा, संजय जायसवाल, प्रतीक प्रभाकर शशि कला देवी, विमला दत्ता, विभा दास, राम गोपाल पंडित, आशा देवी, कमल नारायण लाल दास, उर्मिला देवी, जगदीश पंडित, अशोक पासवान, महामना देवी समेत अन्य प्रमुख कलाकारों की विशेष भागीदारी रही। संस्थान के निदेशक वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि विश्व स्तर पर सबसे लंबी मिथिला पेंटिंग बनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी के लिए मिथिला चित्रकला के क्षेत्र में रोजगार सृजन करना है।

उप मुख्यमंत्री सह कला संस्कृति मंत्री, विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एक दिन में इतनी लम्बी और शानदार पेंटिंग बनाना मिथिला पेंटिंग के कलाकारों तथा बिहार की बड़ी उपलब्धि है। कला संस्कृति विभाग इस ऐतिहासिक कार्य से जुड़े कलाकारों को सम्मानित करेगा।

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *