Press "Enter" to skip to content

बिहार कैडर के सीनियर IAS को मिली नई जिम्मेदारी, अब संभालेंगे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का अध्यक्ष पद

बिहार कैडर के सीनियर आईएएस को केंद्र की सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। भारत सरकार ने आईएएस विपिन कुमार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया है। विपिन कुमार फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। अब उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसको लेकर लेटर भी जारी कर दिया गया है।

दरअसल, बिहार कैडर के सीनियर आईएएस विपिन कुमार को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। 1996 बैच के आईएएस अधिकारी विपिन कुमार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बनाए गए हैं। विपिन कुमार लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। अब उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *