पूरे देश में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग अपने अपने तरीके से दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी दिवाली का त्योहार मनाने के लिए देश की सुरक्षा में लगे जवानों के पास पहुंच गए।
गुजरात के कच्छ में प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। सीमा पर तैनात जवानों को पीएम मोदी ने खुद अपने हाथों से मिठाई खिलाई और दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने देश की सेवा में जुटे सेना के जवानों के काम की सराहना की। इस दौरान उन्होंने सर क्रीक इलाके का निरीक्षण भी किया।
Be First to Comment