भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में दीपोत्सव की धूम मची है। 28 लाख दीप से पूरी राम नगरी जगमग हो गई है। दीपोत्सव के दौरान नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉड भी बना है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में दीपक जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ दिया। इसके साथ ही सरयू नदी के सभी 55 घाट जगमगा उठे।

इसी के साथ राम की पौड़ी पर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। एक साथ 25 लाख दीये आधे घंटे में जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया। सरयू तट पर जमा हुए लाखों लोग इस पल को अपने मोबाइल में कैद करते रहे। दीपोत्सव में लेजर शो, ड्रोन शो, आतिशबाजी और धर्म पथ पर थीमेटिक गेट्स से चलचित्र रामायण लोगों को खूब लुभा रहे हैं।















Be First to Comment