मुंगेर के कल्याणपुर में बिहार की सबसे बड़ी दिवाली मनाई जाएगी, जहां 8 लाख दिए से पूरा गांव जगमगाएगा। जिले में राज्य की सबसे बड़ी दीपावली 30 अक्टूबर क यानी बुधवार को कल्याणपुर में मनाई जाएगी। इसके लिए ग्रामीणों के सहयोग से तैयारी शुरू कर दी गई है।



दरअसल, जिले के बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर में दीपोत्सव की भव्य तैयारी चल रही है। यहां पिछले पांच वर्षों से बिहार की सबसे बड़ी दिवाली मनाई जा रही है। इस बार भी 8 लाख दीपक जलाए जाएंगे। बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर परिसर में यूथ क्लब की ओर से दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है।














Be First to Comment