पूरे देश में धनतेरस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। और 31 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा लेकिन इससे पहले आज बुधवार को छोटी दिवाली धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। हालांकि 31 अक्टूबर को भी चतुर्दशी है। छोटी दिवाली मनाने के पिछे कई पौराणिक मान्यताएं हैं।
छोटी दिवाली के दिन हर किसी को अपने घर के बाहर चौमुखी दीप जलाना चाहिए। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पाप के प्रतीक नरकासुर का संहार किया था। जिसके कारण छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन नदी में स्नान करने की भी प्राचीन परंपरा है।











Be First to Comment