बिहार के पूर्णिया जिले में सांसद पप्पू यादव रावण दहन के दौरान बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है कि सांसद की आंख में चिंगारी चली गई। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव मरंगा पहुंचे थे और यहां दशहरा पर्व को लेकर रावण वध का आयोजन किया गया था।



मरंगा में 55 फीट ऊंचा रावण बनाया गया था। जैसे ही सांसद पप्पू यादव ने रावण के पुतले में आग लगाई। इसी दौरान अचानक से यह हादसा हुआ। अब इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।













Be First to Comment