बिहार में पिछले कुछ दिनों यह घटना काफी देखने को मिल रहा है कि ग्रामीण और आक्रोशित लोगों के द्वारा पुलिस टीम पर हमला बोला जा रहा है। कई बार इन आक्रोशित भीड़ की चपेट में बड़े अधिकारी भी आ जाते हैं.अब एक ऐसा ही मामला कटिहार से सामने आया है। जहां डीएसपी के वाहन को आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।



जानकारी के मुताबिक, कटिहार जिले में बाइक पर बैठ कर मोबाइल से बात कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी। जिससे यह युवक बाइक समेत पानी भरे गड्ढे में पलट गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जब घटना की जानकारी पुलिस टीम को लगी तो मौके पर खुद प्रशिक्षण डीएसपी श्वेता कुमारी पहुंची। जहां आक्रोशित भीड़ ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया और वाहन को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है।













Be First to Comment