विजयादशमी के मौके पर पटना के गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।



इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान राम को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। जिसके बाद श्रीराम ने तीर चलाकर बुराई के प्रतीक रावण का दहन कर दिया। पटना का गांधी मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इससे पहले गांधी मैदान में बनाई गई रावण की लंका जली। राम और रावण की बीच युद्ध का नजारा भी दखने को मिला।













Be First to Comment