राजधानी पटना के गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम को लेकर तैयारी अब लगभग पूरी हो चुकी है. हर साल की तरह इस साल भी रावण दहन के कार्यक्रम को खास बनाने की सारी व्यवस्था कर ली गई है. इस बार गांधी मैदान में रावण का 80 फीट पुतला, 75 फीट मेघनाथ और कुंभकरण के 70 फीट के पुतले का दहन किया जाएगा।



वहीं रावण दहन देखने के लिए गांधी मैदान पहुंचने वालों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है. आम जनता को गांधी मैदान में गेट नं. 4,5,6,7,8,10 एवं 12 से प्रवेश होगा. वहीं कार्यक्रम के बाद लोगों के निकास के समय सभी गेट खुला रहेगा. ऐसे में लोग सुविधानुसार किसी भी गेट से निकल सकते हैं।













Be First to Comment