देश के दिग्गज उद्योगपति टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार की रात निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गयी। 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में रात साढ़े 11 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। गुरुवार की शाम उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रतन टाटा के निधन से पूरे हिन्दुस्तान में शोक की लहर है।





सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बताया कि देश ने आज एक महान उद्योगपति और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया हैं। प्रसिद्ध उद्योगपति आदरणीय श्री रतन टाटा जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ना सिर्फ़ भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया बल्कि अपने सामाजिक कार्यों से भी अनगिनत बुलंदियों को छुआ है। रतन टाटा एक दरियादिली इंसान थे और मुसीबत में देश के लिए हमेशा तैयार रहते थे।
















Be First to Comment