Press "Enter" to skip to content

पटना एयरपोर्ट के नजदीक से हटाएं मांस-मछली की दुकानें, जारी हुआ फरमान

बिहार की राजधानी पटना से जुड़ी एक अहम खबर निकल कर सामने आई है। अब पटना एयरपोर्ट के आसपास स्थित मांस-मछली की दुकानों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसको लेकर पिछले कई बार से दुकानदार को निर्देश दिए गए हैं। लेकिन, इस निर्देश के बाद भी दुकानदारों पर कोई ख़ास असर नहीं देखने को मिला। उसके बाद अब एक्शन लेने का निर्णय लिया गया है।

दरअसल, प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि बार-बार निर्देश के बावजूद पटना एयरपोर्ट के आसपास से मांस-मछली की दुकानें क्यों नहीं हटाई जा रही। ऐसी दुकानों के कारण एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों का जमावड़ा हो रहा है। इससे एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में चूक हो सकती है, इसीलिए निगम अभियान चलाकर ऐसी दुकानों को तत्काल हटाएं।

आयुक्त ने कहा कि जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सर्वोतम नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता तथा उच्चतम सुरक्षात्मक मानकों का अनुपालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पर्यावरण समिति से जुड़े जितने भी विभाग हैं उनके अधिकारियों को समन्वय बनाकर सुरक्षा मानक के अनुसार काम करना चाहिए।

 

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *