Press "Enter" to skip to content

शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलान, शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी इसी महीने आएगी

पटना : बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ऐलान किया है कि इसी महीने शिक्षकों की नई ट्रांसफर पॉलिसी यानी स्थानांतरण नीति आएगी। शिक्षकों के लिए उदार नीति बनाई जा रही है। दिव्यांग और बीमार शिक्षकों एवं महिला टीचर के तबादले में विशेष ध्यान रखा जाएगा। शिक्षक दिवस के मौके पर राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शिक्षकों को सम्मानित करने के बाद अपने संबोधन में मंत्री ने ये बातें कहीं।

Bihar Teacher Transfer : शिक्षकों की तबादला पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार, मिल  सकता है म्युचुअल ट्रांसफर का विकल्प

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षकों के प्रति हमारी शुभकामनाएं हैं। बच्चे बिहार का भविष्य हैं और उन्हें बेहतर बनाने का काम वे कर सकें। इस महीने अंत तक शिक्षकों की तबादला नीति आ जाएगी। हालांकि, इसे लागू करने में थोड़ा समय लग सकता है। करीब पौने दो लाख शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास करके आए हैं। ट्रांसफर को लेकर सॉफ्टवेयर तैयार करने में थोड़ा वक्त लगेगा।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *