Press "Enter" to skip to content

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, छठ के मौके पर महाराष्ट्र से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

पटना : आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए वाराणसी मंडल के रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेन छपरा-पनवेल-छपरा (05069/05070 ) साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी छठ तक चलाई जाएगी. छपरा से यह ट्रेन 21 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. वहीं पनवेल से 22 सितंबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को खुलेगी. इस दौरान ट्रेन कुल 11 फेरे लेगी. छपरा से यह ट्रेन 21 सितंबर दिन शनिवार को दोपहर 01.15 बजे रवाना होगी और 22 सितंबर की रात 10 बजे पनवेल पहुंचेगी।

train running status Bihar special regarding Chhath puja

रास्ते में ट्रेन बलिया, गाजीपुर सिटी,औंड़िहार, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी,जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, ईगतपुरी और कल्याण स्टेशन में रुकेगी. वापसी में पनवेल से 22 सितंबर को रात 11.20 बजे खुलेगी और सभी स्टेशनों पर रुकते हुए 23 सितंबर की सुबह 11.35 बजे छपरा पहुंचेगी. इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, LSLRD का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 05, शयनयान श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 10 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे.

इसके अलावा रेलवे द्वारा झारखंड के कोडरमा, बिहार के गया, यूपी के डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, एमपी के जबलपुर, गोंदिया, विजयवाड़ा, पेरम्बूर (चेन्नई), काटपाड़ी के रास्ते धनबाद और कोयंबटूर के मध्य एक स्पेशल ट्रेन 03325/03326 धनबाद-कोयंबटूर एक्सप्रेस का चलाई जाएगी. धनबाद रेल मंडल के वरीय जनसंपर्क पदाधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि यह स्पेशल धनबाद से 4 सितंबर से 1.1.2025 तक प्रत्येक बुधवार को तथा कोयंबत्तूर से 7 सितंबर से 4 जनवरी 2025 तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जाएगी.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *