पटना: भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा के अधिकारी सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। उनकी नियुक्ति को केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है।


1986 बैच के अधिकारी सतीश कुमार मौजूदा चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा की जगह लेंगे। जया का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है। ऐसे में उनके बाद यह पद सतीश कुमार संभालेंगे। इसके साथ ही सतीश रेलवे के शीर्ष पद पर पहुंचने वाले पहले दलित अधिकारी हैं।


भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा के 1986 बैच के अधिकारी सतीश कुमार मार्च1988 में भारतीय रेलवे की सेवा में औपचारिक रूप से शामिल हुए और उनके पास 34 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। इससे पहले वह उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में महाप्रबंधक के रूप में काम कर चुके हैं। पूर्व में कुमार ने अलग-अलग पदों पर झांसी मंडल और बीएलडब्ल्यू (बनारस रेलइंजन कारखाना) पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर, पटियाला रेल इंजन कारखाना में काम किया था।

















Be First to Comment