पटना: बिहार में अब शिक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी। अब उन्हें किसी भी हाल में समय पर स्कूल आना होगा और डिजिटल तरीके से अपना अटेंडेंस बनाना होगा। यदि कोई भी टीचर इसमें कोताही बरतेंगे तो फिर उनका एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग के तरफ से निर्देश जारी कर दिया गया है।



मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य होने जा रहा है। अब ऐप पर ऑनलाइन अटेंडेंस बनाने वाले शिक्षकों को ही सैलेरी मिलेगी।


हालांकि जो ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं होंगे, हेड मास्टर उनकी हाजिरी बना देंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने ई शिक्षकोष एप्लीकेशन पर ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं बनाने वाले शिक्षकों को चेतावनी जारी की है।
















Be First to Comment