पटना : पर्व-त्योहार का सीजन आने वाला है। त्योहारों के इस मौके पर बिहार से बाहर रहने वाले लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। इस सीजन के दौरान ट्रेनों में टिकट हासिल करना एक टेढ़ी खीर है। लेकिन त्योहारों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।


रेलवे आने वाले पर्व-त्योहार के दौरान यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगी। पटना-दानापुर से आनंद विहार के लिए ट्रेन चलेंगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 02391 पटना-दानापुर से आनंद विहार स्पेशल 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पटना से तथा 02392 आनंद विहार-पटना स्पेशल 6 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से चलेगी।


03255 पटना-आनंद विहार स्पेशल 3 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को पटना से तथा 03256 आनंद विहार-पटना स्पेशल 4 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को आनंद विहार से चलेगी। 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 6 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को दानापुर से तथा गाड़ी-03258 आनंद विहार-पटना स्पेशल 7 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को आनंद विहार से चलेगी, जबकि 03215 पटना-थावे स्पेशल 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन पटना से तथा गाड़ी-03216 थावे से चलाई जायेगी।













Be First to Comment