Press "Enter" to skip to content

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, जानिए आज कहां-कहां बारिश के आसार…

पटना सहित प्रदेश में मंगलवार से ही मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान पटना में जहां हल्की बारिश हुई, वहीं 13 जिलों मध्य से हल्के स्तर की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को छपरा, भोजपुर, वैशाली, भागलपुर, मुंगेर और बांका जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम एवं पटना सहित दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। इधर मौसम का मिजाज बदलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई।

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की दस्तक के बाद इन इलाकों में आज भारी बारिश  का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम - bihar monsoon update imd heavy  rainfall low

जमुई, मुजफ्फरपुर, बक्सर में हुई झमाझम बारिश मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मानसून सक्रिय रहने के कारण प्रदेश के 14 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान जमुई, मुजफ्फरपुर और बक्सर में झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर में 11.4, जमुई में 26, बक्सर में 14, औरंगाबाद में 3, कटिहार व रोहतास में 2.5, अरवल में 9, बांका व शेखपुरा में 1 मिलीमीटर बारिश हुई।

राजधानी में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। इस दौरान दिनभर बूंदाबांदी होती रही। अहले सुबह राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। जिस कारण अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजधानी का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पटना में 3.5 एमएम बारिश हुई।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *