Press "Enter" to skip to content

रक्षाबंधन पर घर जाना हैं? ट्रेन में नहीं हो रही कंफर्म टिकट, तो ऐसे करें यात्रा

पटना : त्योहार के सीजन में बड़े शहरों में काम करने वाले ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करते है. त्योहार पर ही बाहर शहरों में काम करने वाले लोग अपने घर लौटते हैं. जिससे ट्रेनों में काफी भीड़ होने लगती है. ट्रेन में टिकट मिलना भी काफी मुश्किल हो जाता है. त्योहार के 3-4 महीने पहले से ही ट्रेनों की टिकट बुक करानी पड़ती है।

रक्षाबंधन पर मिलेगी अब कंफर्म सीट! इस नए नियम की मदद से करें ट्रेन टिकट  बुक, देखें ट्रिक - Times Bull

यदि आपको राखी पर घर जाना है तो आप फटाफट फ्लाइट की टिकट बुक कर लीजिए. उसकी टिकट आपको आराम से मिल जाएगी. हालांकि वो थोड़ी महंगी जरूर पड़ेगी लेकिन त्योहार पर परिवार वाले आपको देखकर बेहद खुश हो जाएंगे. फ्लाइट से सफर करने पर आपके समय की भी काफी बचत होगी और उस समय को आप अपने परिवार वालों के साथ बिता सकते है।

अगर आपने घर जाने का प्लान बना ही लिया है और अब ट्रेन का टिकट नहीं मिल पा रहा है तो उदास होने की जरूरत नहीं है. आप घर ट्रेन की बजाय बस से भी जा सकते है. निजी बस या फिर सरकारी बस से यात्रा कर सकते है ये आपके लिए सुविधाजनक हो सकती है. आप कोई भी बस में टिकट लेना चाहते है इसमें आपको स्लीपर बस का भी ऑप्शन मिल जाएगा।

वहीं अगर आप बस, फ्लाइट से नहीं जाना चाहते है और ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा है तो आप अपनी बाइक या कार से भी घर जा सकते है. बाइक या कार से सफर करने में आपको काफी आनंद आएगा।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *