पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार सुर्खियों में रहने की वजह है, उनका भोजपुरी सिंगर के साथ मॉल में दिखाई देना. तेजप्रताप यादव और भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तेजप्रताप यादव और भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव पटना का सिटी सेंटर में घुमते दिखाई दिए. दोनों मॉल में घूमते हुए और साथ में गेम्स खेलते नजर आए. इन तस्वीरों ने लोगों का अपनी ध्यान खींचा और चर्चा का विषय भी बन गई. अनुपमा यादव और तेजप्रताप यादव की तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही है।

भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने के साथ कैप्शन दिया, ‘आज मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है, मैं आपसे मिल कर बहुत खुश हूं भाई. मेरी जिंदगी आपकी बातों से धन्य हो गई है. सच में आप एक बहुत अच्छे इंसान हो, लव यू भाई. मुझे आपके परिवार से होना गर्व है.’

















Be First to Comment