Press "Enter" to skip to content

“जनता ने बुलाया तो ये बेटी दौड़ी चली आई” लालू की बेटी रोहिणी ने बताई चुनाव लड़ने की वजह…

पटना: बिहार की सारण लोकसभा सीट से इस बार आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान रोहिणी लगातार जन संपर्क कर रही हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना उनका फैसला नहीं था। रोहिणी ने आगे बताया कि पार्टी के जो कार्यकर्ता, नेता हैं और जनता ने बुलाया है तो ये बेटी दौड़ी चली आई है। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद जनता की सेवा करना है। रोहिणी ने कहा कि जैसे मैंने अपने माता पिता की सेवा की है, उसी सेवा भाव को लेकर जनता की सेवा करनी है।

Rohini Acharya Education: MBBS कर चुकी हैं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य,  चुनाव लड़ने सिंगापुर से बिहार लौटीं - Lalu yadav daughter rohini acharya  education MBBS doctor contest from saran bihar RJD

इस दौरान रोहिणी आचार्य बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दो बड़े मुद्दे हैं, एक रोजगार और दूसरा बढ़ती महंगाई। उन्होंने कहा कि इसके लिए ये लोग (बीजेपी) कुछ नहीं करते हैं। मेरे भाई (तेजस्वी यादव) ने रोजगार क्रांति लाई और 17 महीने में 5 लाख सरकारी नौकरी दी व नियुक्ति पत्र बांटा।

रोहिणी आचार्य ने कहा कि जनता आज बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में जितने भी लोगों से मिली हैं सबका यही मानना है कि बच्चे पढ़-लिखकर घर में बैठे हैं। रोजगार नहीं है। रोहिणी आचार्य ने महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के लिए कुछ नहीं हो पा रहा है। उनके लिए रोजगार मुहैया कराना, स्मार्ट बनाना, जब महिलाएं स्मार्ट बनेंगी तो गांव स्मार्ट बनेगा, गांव स्मार्ट बनेगा तो बिहार स्मार्ट बनेगा और सुंदर भारत बनेगा।

 

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *