मुजफ्फरपुर: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति मुजफ्फरपुर शाखा के नये सत्र की पहली मिटिंग राम हनुमान मंडल के प्रांगण में संपन्न हुई। राष्ट्रीय प्रार्थना कर मिटिंग की शुरुआत की गई। इसके बाद प्रकल्प प्रमुख का चुनाव किया गया।

सभी बहनों ने मिलकर शाखा की उन्नति के लिए सुंदर कांड का पाठ किया। प्रसाद वितरण कर बैठक समाप्त की गई। बैठक में अध्यक्ष अर्चना बंका, सचिव नीतू केजरीवाल, कोषाध्यक्ष मंजू केजरीवाल, पूनम सर्राफ, पायल अग्रवाल, मधु पंसारी, सुषमा पोद्दार, वंदना चौधरी आदि उपस्थित रही।
















Be First to Comment