मुजफ्फरपुर में इबादत का महीना रमजान शुरू होने वाला है। इसकी तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। कंपनीबाग मस्जिद के इमाम मौलाना आले हसन ने बताया कि सोमवार को चांद नजर आता है, तब मंगलवार से रोजा रखा जाएगा। अगर सोमवार को चांद नजर नहीं आया तो बुधवार से रोजा शुरू हो जाएगा।

मौलाना ने बताया कि जिस दिन चांद नजर आयेगा, उसी रात इशा के बाद तरावीह की नमाज शुरू होगी। शिया और सुन्नी मस्जिद व मदरसों से रमजान के सेहरी और इफ्तार के वक्त का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। मौलाना मो. इमामुद्दीन ने बताया कि कुरानशरीफ में जिक्र है कि अल्लाह सब्र करने वालों के साथ है। रमजान इसी सब्र का एक माह तक अभ्यास कराता है। इंसान दिनभर भूखा-प्यासा रहता है। सामने पानी और खाना रहने के बाद भी सब्र करता है।










Be First to Comment