मुजफ्फरपुर में युवा जदयू ने प्रदेश इकाई के आह्वान पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग और उपेक्षा के विरुद्ध पदयात्रा निकाली। युवा जदयू के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पदयात्रा जिला परिसदन से खुदीराम बोस स्मृति पार्क व भारत माता नमन स्थल पर माल्यार्पण करते हुए समाहरणालय पहुंची।
युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने कहा कि यह यात्रा केंद्र सरकार द्वारा बिहार के साथ किए जा रहे सौतेला व्यवहार के विरोध में निकाली गयी है। युवाओं का विकास विशेष राज्य के दर्जा के बिना संभव नहीं है।
जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं को प्रत्येक वर्ष दो करोड़ रोजगार देना होगा। जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि युवाओं की भीड़ केंद्र के भाजपा सरकार की नींद हराम कर देगी।

युवा महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि युवा को अब जुमलेबाज भाजपा और मोदी की झूठी गारंटी नहीं, बल्कि विकास पुरुष नीतीश कुमार की सरकारी नौकरी सृजन करने वाली सरकार चाहिए।


मौके पर नरेंद्र पटेल, शैलेश कुमार शैलू, सौरभ कुमार साहेब, ठाकुर हरिकिशोर सिंह, सुनील पांडेय, मोहन पांडेय, प्रो अरुण पटेल, रामाशंकर सिंह, मनोज सिंह, प्रभात किरण, महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन, रजनीश कुमार सिंह, नीरज कुमार, सुमन चौधरी, मो नौशाद, अजीत निराला, स्वेता जायसवाल, वंदना मिश्रा, मिथलेश देवी पटेल, रमेश कुमार ओझा, जितेंद्र मांझी, रंजन कुमार, आलोक कुमार, राजा अंसारी, मुस्सुदीन, प्रकाश चौधरी, गुड्डू यादव, सुमन कुमार नुन्नू, श्याम शुंदैर पटेल, दिवाकर शाही, प्रभात कुमार सिन्हा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













Be First to Comment