मुजफ्फरपुर में साहू पोखर पूजा समिति द्वारा साहू पोखर बड़ा मंदिर में तुलसी पूजन महोत्सव मनाया गया। संस्था की ओर से 101 तुलसी का पौधा बांटा गया, साथ ही मंदिर के पास कई तुलसी के पौधे भी लगाये गए।
पूजा समिति के मुख्य संरक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि तुलसी का जीवन मे धार्मिक,आध्यात्मिक,आयुर्वेदिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्व है। घर और कार्यालय में तुलसी रखने से वास्तुदोष दूर होता है, नित्य दिन तुलसी के सेवन से शारीरिक उर्जा सक्रिय होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, विष्णु,राम और कृष्ण की पूजा तुलसी के बीना अधूरी है और किसी भी आयोजन मे बिना तुलसी के भोजन या प्रसाद नही बंटता है।
इस दौरान पूजा समिति के आचार्य पंडित अजय झा, अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी, रंजन साहू, राकेश तिवारी, आकाश चौधरी, पंडित विप्लव कौशिक, गणेश प्रसाद, पूनम सिन्हा, यदुनंदन भगत, आर्यन तिवारी, अमृता सोनी, सुहानी सोनी, नीलम गुप्ता सहित दर्जनो श्रद्धालु मौजूद रहें।
Be First to Comment