Press "Enter" to skip to content

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी सकरा पश्चमी मंडल के गौरिहार खालिक नगर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की  99वीं जयंती मनाई गई।  इस मौके पर मौजूद सभी लोगो ने अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मंच संचालन पंचायत अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने किया और कहा कि जनता के बीच प्रसिद्ध अटल बिहारी वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। 13 अक्टूबर 1999 को उन्होंने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में भारत के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया। 1996 में बहुत कम समय के लिए प्रधानमंत्री बने थे। इस मौके पर विनोद शाह, उपाध्‍यक्ष संजय शाह ,मुखिया नागेंद्र राय, उप मुखिया साहिल सरकार ,समाज सेवक एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *