आज 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। क्रिसमस डे का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। मुजफ्फरपुर में स्थित सभी चर्च में क्रिसमस की तैयारी शुरू हो गई हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए गोशाला रोड स्थित जैक्सन मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च को लाइट और स्टार्स से सजाया गया। साथ ही, चर्च के बाहर कैंडल्स की दुकानें भी लगी हैं।

आज क्रिसमस के दिन चर्च में कैंडल जलाकर लोगों ने प्रार्थना की। वहीं चर्च के फादर जगदीश मसीह ने बताया कि यहां पर ईसाई समाज के अलावा शहर के दूसरे धर्म को मानने वाले लोग भी हजारों की संख्या में आते हैं।

उन्होंने बताया कि यीशु मसीह इस धरती पर कुछ लेने नहीं बल्कि देने आये थे। जो इंसान उनका संदेश सुनकर उसके मुताबिक कदम उठाता है, वह बेहतर जिंदगी जी सकता है।


















Be First to Comment