Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में गुरु तेगबहादुर के शहीदी पर्व पर सजा दीवान, रागी जत्थे ने किया कीर्तन

मुजफ्फरपुर: रमना गुरुद्वारा में तीन दिवसीय सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस का रविवार को समापन हुआ। पिछले 48 घंटे से चल रहे अखंड पाठ का शाम छह बजे समाप्ति की गयी। इसके बाद दरबार सजा शबद कीर्तन किया गया।  देहरादून से आए भाई सुरजन सिंह चौहान ने ‘साधु मन को मान त्यागो’ भजन से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद लखनऊ से आए भाई गगनदीप सिंह ने भी शबद कीर्तन किया और पटना साहिब से आये कथावाचक भाई सतनाम सिंह ने गुरु तेग बहादुर की जीवनी पर चर्चा की। 

मौके पर रमना गुरुद्वारा के सचिव सरदार गुरजीत सिंह सिंह साई, जितेंद्र सिंह, पंजाब सिंह, गुरुप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, यशवंत कौर, मंजीत कौर, गुरजीत कौर, परमजीत शेट्टी, शैली कौर, विमल कौर मुख्य रूप से शामिल रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *