Press "Enter" to skip to content

सहयोगी संस्था द्वारा स्कूली छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए ​सिखाए गए गुर

जेंडर आधारित हिंसा एवं भेदभाव को समाज से समाप्त करने के लिए पूरे विश्व में कई स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसमें किशोर के साथ संवाद, मानव श्रृंखला, जागरुकता रैली, किशोरियों एवं महिलाओं के बीच खेल, लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ अन्य प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।इन्हीं गतिविधियों के तहत सहयोगी संस्था के द्वारा किशोरियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसी अभियान के दौरान गुरुवार को दानापुर प्रखंड के राजकीयकृत दुनियारी उच्च माध्य​मिक विद्यालय, हथियाकांध, सराय में किशोरियों के बीच आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की कुल 175 छात्राओं ने भाग लिया।प्रशिक्षण के लिए बाहर से आए ट्रेनर शुभम कुमार एवं पुष्कर सिंह ने द्वारा छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए कई प्रकार के गुण सिखाए गए। प्रशिक्षक शुभम व पुष्कर ने छात्राओं को विषम परिस्थितियों में कैसे आप अपनी सुरक्षा कर सकतीं हैं। इसके बारे में कई प्रकार के सुझाव बताए गए।

 

प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय की प्राचार्या नीलम लता सिन्हा ने कहा कि सहयोगी संस्था के द्वारा जो छात्राओं के लिए आत्मरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। वह काफी बेहतर और सराहनीय है। इस अभियान के तहत छात्राएं अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर होंगी। सहयोगी संस्था के निर्देशिका रजनी का भी आभार जताया। साथ ही आगे भी उनसे ऐसी प्रशिक्षण आयोजित करने की बात कहीं।

 

वहीं विद्यालय के शिक्षक गणेश लाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण छात्राओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। यह प्रशिक्षण छात्राओं के लिए अतिआवश्यक है। मौके पर उषा, निर्मला, बिंदु, सपना, लाजवंती, शारदा,धर्मेंद्र, नीतीश, मनोज, कुलसुम और रजनी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *