मुजफ्फरपुर में आमगोला स्थित ओरिएंट क्लब के सामने सुख शांति भवन में हिंदी गीत कविता के जाने-माने कवि-गीतकार डॉ संजय पंकज का जन्मदिन प्रणव पर्व के रुप मे मनाया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बिहार गुरु और मिशन भारती रिसर्च इन्फॉरमेशन सेन्टर द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। 
जहां डॉ संजय पंकज को फूलों की माला और सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। और इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर डॉ संजय पंकज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। डॉ संजय पंकज ने बताया कि वह लोगों का उनके प्रति प्रेम और स्नेह देख कर वह धन्य और कृतार्थ महसूस कर रहे हैं।


डॉ संजय पंकज ने कहा कि मुजफ्फरपुर बिहार की सांस्कृतिक राजधानी है। क्योंकि यह शहर अपने रचनाकार का सम्मान करना जानता है। मौके पर डॉ माला सहनी, केपी पप्पू, डॉ विवेक कुमार, अभिभावक एचएल गुप्ता, अमर बाबू, डॉक्टर देवव्रत अकेला एवं समाज के हर वर्ग के लोग अपना आशीर्वाद और स्नेह देने के लिए उपस्थित हुए।







Be First to Comment