Press "Enter" to skip to content

संत रविदास महासंघ द्वारा महा-सम्मेलन के तहत समाज के बीच में एक जुटता का किया आह्वान

मुजफ्फरपुर: आज 4 दिसंबर सोमवार को संत रविदास महासंघ द्वारा मुसहरी प्रखंड का दौरा करते हुए ग्राम सूटियारा में रविदास महासम्मेलन का चर्चा करते हुए समाज के बीच में एक जुटता का आह्वान किया, जो समाज को आज तक छुआ छूत भेदभाव में रखने वाले राजनीतिक लोगों द्वारा इनको हक और मान सम्मान दिलाने का काम नहीं करते हैं।

 

इसको लेकर 28 जनवरी 2024 को मुजफ्फरपुर की धरती पर ऐतिहासिक रविदास महा सम्मेलन को सफल बनाने का विभिन्न समाजों के बीच में विभिन्न मुद्दों को रखते हुए समाज को बीच में संत रविदास महासंघ के प्रदेश महासचिव भाई जय मंगल रामद्वारा यह रविदास महा सम्मेलन का नेतृत्व कर रहे हैं, और विभिन्न प्रखंडों का दौरा करेंगे।

 

जिसमें आखिरी महीने दिसंबर में प्रचार रात को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, और मुजफ्फरपुर जिला के 16 प्रखंड में विभिन्न पंचायत का दौरा करते हुए रविदास महासम्मेलन को सफल बनाएंगे।  इस दौर में अभी उपस्थित प्रदेश सचिव चंदेश्वर राम संघ का संरक्षक सत्येंद्र कुमार, सत्यम देवधर्मा दास, राजाराम कुमार, रमई राम, चंदन राम, कांटी प्रखंड अध्यक्ष भूषण राम, एवं सम्मेलन के नेतृत्व जय मंगल राम, एवं दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *