मुजफ्फरपुर: 3 दिसम्बर रविवार को विश्न दिव्यांग दिवस के अवसर पर वागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय के प्रांगण में खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जहां मिस युनिवर्स राज नंदनी, इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुजफ्फरपुर की प्रेसिडेन्ट रीना सिंह, लॉयंस क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर के प्रेजिडेंट डॉ ए.के दास, इनरव्हील क्लब ऑफ़ पुष्पांजलि की प्रेजिडेंट सिमरन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
संस्था के सचिव संजय कुमार ने कहा कि खेल-कूद प्रतियोगिता में जो मूक बधिर बच्चे विजेता होगे उन्हें संस्थान की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक प्राचार्य कंचन कुमार, राजू कुमार एवं शिक्षिका संतोषी कुमारी मालती देवी, अनुपमा श्रीवास्तव, वैष्णवी कुमारी, तनु कुमारी, नीतु कुमारी, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।








Be First to Comment